रिषिकेष, दिसम्बर 29 -- आईडीपीएल सिटी गेट पर हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे जाम करने के आरोप में पुलिस ने एक दर्जन लोगों को नामजद करते हुए कुल 222 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने शिकायत देकर बताया कि बीते रविवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गुमानीवाला और श्यामपुर क्षेत्र से वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। सूचना मिली कि कुछ लोगों ने आईडीपीएल सिटी गेट पर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है। तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि अतिक्रमण की कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से समझाने के बाद बावजूद उन्होंने हाईवे का जाम रखा। बताया कि नामजद लोगों में मुख्य रूप से सौरव सेमवाल निवासी गीतानगर, सुमन चमोला, कुंदर सिंह पंवार, अभिषेक शर्मा, निवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.