औरैया, दिसम्बर 15 -- अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहारी के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार डंपर ने हाईवे पर लगे सेफ्टी कोन तोड़ते हुए सड़क किनारे खड़े पार्सल कंटेनर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में डंपर चालक केबिन में फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार जिला एटा के ग्राम किशनपुर निवासी पवन बनारस से कंटेनर में पार्सल लोड कर दिल्ली जा रहा था। रास्ते में तकनीकी खराबी आने पर उसने ग्राम मोहारी के पास हाईवे किनारे कंटेनर खड़ा कर दिया। संभावित दुर्घटना को देखते हुए सुबह करीब 6:30 बजे टोल प्लाजा की हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने कंटेनर के पीछे सेफ्टी कोन लगाकर यातायात को सुरक्षित करने की व्यवस्था की थी। इसी दौरान फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र के ग्राम नगला पीपल निवास...