मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- नई मंडी कोतवाली पुलिस की गांव बागोवाली के पास गोतस्करों के साथ मुठभेड़ हो गयी। पुलिस मुठभेड़ में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल हो गया। उसके चार साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए गोतस्कर से एक कार व तमंचा बरामद किया है। कार में लगभग दो कुंतल गोमांस भरा हुआ है। पुलिस फरार गोतस्करों की तलाश कर रही है। मंगलवार दोपहर नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हाइवे पर से गोतस्कर गोमांस लेकर गाडी से जा रहे है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद बघेल ने पुलिस टीम को साथ लेकर बागोवाली गांव के समीप गोतस्करोंे को घेरने का प्रयास किया तो गोस्तरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोस्तर मो. अजहर निवासी ककरौली हाल निवासी बझेडी घायल हो गया। उसके चार साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.