फरीदाबाद, जनवरी 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने हाईवे के ब्लैक स्पॉट जेसीबी चौक, एल्सन चौक और ओल्ड फरीदाबाद चौक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हादसे रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस की रोड सेफ्टी सेल के इंचार्ज राजेश कुमार , परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर गजेंद्र और एनएचएआई से अमित कुमार टीम में शामिल थे। निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं के संभावित कारणों की पहचान की गई। इस दौरान अनाज मंडी कट पर रेलवे पुल के नजदीक ग्रिल लगवाने का कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू करवाया जाएगा। वहीं हाईवे के चौकों पर रोड मार्किंग, संकेतक, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक प्रबंधन से जुड़े उपाय अमल में लाए जाएंगे। पुलिस प्रवक्ताने बताया कि सड़क केवल निर्धारित स्थानों, जैसे जेब्रा क्रॉसिंग व फुटओवर ब्रिज से ही पार क...