नैनीताल, फरवरी 18 -- गरमपानी, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे के खीनापानी के पास कत्यागाड़ पुल के पास मंगलवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटाकर यातायात सुचारू कराया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान सिलेंडरों में गैस रिसाव नहीं हुआ, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। हल्द्वानी से दन्या को गैस सिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक सड़क के बीचों बीच पलट गया। चालक कुछ देर ट्रक के अंदर ही फंसा रहा। राहगीरों ने इसकी सूचना पर पहुंची क्वारब चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को ट्रक से बाहर निकाला। सभी सिलेंडर गैस से भरे थे। हालांकि, गैस रिसाव या दुर्घटना के दौरान कोई अन्य वाहन वहां से नहीं गुजर रहा था। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। चौकी इंचार्ज गोविंदी टम्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.