कौशाम्बी, जनवरी 11 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में अनियंत्रित होकर डीसीएम हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और डीसीएम के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से डीसीएम को हटवाया। मिली जानकारी के अनुसार फतेहपुर के चौडगरा निवासी विजय सिंह पुत्र विश्वंभर सिंह डीसीएम चालक है। वह कानपुर के रानियां से डीसीएम में अंग्रेजी शराब लादकर गोपीगंज जा रहा था। चालक जैसे ही सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के पास पहुंचा तभी डीसीएम अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में चालक विजय सिंह बच गया जबकि डीसीएम के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची अजुहा चौकी पुलिस ने डीसीएम चालक को कस्टडी में लेकर मामले की सूचना आबकारी विभाग के अधिकारियों को देते हुए डीसीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.