हमीरपुर, फरवरी 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे में लगने वाला जाम शासन की चिंता का कारण बन गया है। इससे निपटने को लेकर जनपद में क्रिटिकल कॉरिडोर टीम का गठन किया गया है। जिसमें 21 पुलिस कर्मियों को एक माह का यातायात का प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें सात मुख्य आरक्षी और 14 आरक्षी है जो अब कानपुर-सागर हाईवे के साथ ही अन्य हाईवे पर लगने वाले जाम की स्थिति से निपटने में ट्रैफिक पुलिस के साथ कोआर्डिनेट करेंगे। कानपुर-सागर हाईवे पर आए दिन जाम का झाम बना रहता है। इस जाम में फंसकर कई बीमारों और घायलों की इलाज के अभाव में मौत तक हो चुकी है। टूलेन हाईवे पर अक्सर वाहनों की खराबी या किसी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में जाम की स्थिति भयावह हो जाती है। यात्री बसें, एंबुलेंस यहां तक कि उच्चाधिकारियों की कारें भी आए दिन जाम में फंसकर घं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.