बरेली, फरवरी 7 -- फतेहगंज पश्चिमी,संवाददाता। हाईवे के राधा कृष्ण मंदिर कट पर गत दिनों बाइक सवार मजदूर की मौत होने के बाद एनएचएआई की नींद टूटी है। एनएचएआई ने पुलिस के साथ कट का निरीक्षण कर हादसों की रोकथाम को रणनीति बनाई। गत दिनों एनएचएआई, प्रशासन व पुलिस ने हाईवे के एक्सीडेंट प्वाइंट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद एनएचएआई ने शंखापुल के कट को अवरोधक लगाकर बंद कर दिया। हाईवे के अन्य कट पर संकेतक लगा दिए। कस्बे के छात्र असद अंसारी की पीएमओ कार्यालय में की शिकायत के बाद भी हाईवे के राधा कृष्ण मंदिर के कट को बंद नहीं किया। इसी कट पर गत दिनों बरेली में मजदूरी करने जा रहे गूला गांव के मजदूर की हादसे में मौत हो गई। उसके दो साथी घायल हो गए थे। इसके बाद एनएचएआई की टीम ने शनिवार को चौकी प्रभारी अनूप सिंह के साथ राधा कृष्ण मंदिर के पास बने जानल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.