कानपुर, जनवरी 6 -- सचेंडी । सोशल मीडिया पर बीजेपी की झंडा और हूटर लगी कारों का हाईवे के अंडर पास पर हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दावा किया गया कि वीडियो नेशनल हाईवे के भौंती स्थित अंडरपास का है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 18 सेकेंड के वीडियो में युवक कारों की छतों और दरवाजों पर खड़े होकर हुड़दंग कर रहे हैं। जिसके चलते पीछे जाम भी लगा हुआ है। सचेंडी इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...