सहारनपुर, जनवरी 25 -- बेहट। कस्बा में शाकंभरी तिराहे के समीप हाईवे किनारे दुकान के सामने पड़े एक युवक की ठंड के चलते मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की युवक शिनाख्त 35 वर्षीय विक्की पुत्र प्रेमचंद निवासी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुबका के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि विक्की कस्बे में मोहल्ला महाजनान में रहता था लेकिन वह पिछले काफी समय से घर न जाकर शाकंभरी गेट के पास हाईवे किनारे स्थित एक दुकान के सामने ही रात गुजारता था। वह बीमारी से भी पीड़ित था। रविवार की सुबह आस पास के दुकानदारों ने विक्की को मृतक देख सूचना पुलिस को दी। माना जा रहा है कि बीती रात क्षेत्र में बढ़ी ठंड से ही युवक की मौत हुई है। कोतवाल सतपाल सिंह भाटी ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के...