चंदौली, फरवरी 12 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। चंदौली से सैदपुर तीरगांवा मारूफपुर वाया सकलडीहा चहनिया मुख्य मार्ग पर स्थित मथेला गांव के समीप निर्माणाधीन फोरलेन पर नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने युवा समाजसेवी विपिन पाण्डेय के नेतृत्व में सकलडीहा एसडीएम अनुपम मिश्रा को पत्रक सौंपा। बताया कि गांव की सघन आबादी है, लेकिन जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में नाली निर्माण न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। जबकि इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन राजेश कुमार सहित अन्य सक्षम अधिकारियों से गुहार लगाया जा चुका है। इसके बाद भी समस्या दूर नहीं हुआ। इसमें उदय प्रताप सिंह, छोटेलाल विश्वकर्मा, सुभाष मौर्या, रवि विश्वकर्मा, हामिद, जावेद अली, श्याम सुंदर मौर्य, सुन्नत अली, शाहिद अंसारी, निखिल त्रिपाठी आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.