हापुड़, फरवरी 22 -- दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों में किसी अज्ञात ने आग लगा दी। इसका धुआं आसपास फैल गया, लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। रविवार की दोपहर को किसी अज्ञात ने हाईवे स्थित सड़क किनारे झाड़ियों में आग लगा दी। कुछ ही देर में आग का धुआं दूर तक फैल गया। वहां से गुजर रहे वाहन सवार यात्रियों समेत अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आस पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। आग बुझने के बाद भी देर रात धुआं उठता रहा। हालांकि कि बताया कि आग के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...