हमीरपुर, फरवरी 14 -- भरुआ सुमेरपुर। उद्योग नगरी में संचालित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी की फैक्ट्री का कचरा फैक्ट्री बाहर हाईवे किनारे डंप करके जलाया जा रहा है। इससे उठने वाले धुएं एवं गंध से राहगीर परेशान हो रहे हैं। कस्बे की उद्योग नगरी में हाईवे के दोनों तरफ एक बहुराष्ट्रीय कंपनी संचालित है। कंपनी के साथ हॉस्टल आदि से निकलने वाले कचरे को कंपनी के वर्कर हाईवे किनारे फेंककर आग लगा देते हैं। इससे निकलने वाला धुआं और गंध से राहगीर परेशान है। राहगीर पवन पाल, संतोष कुमार, राजेश द्विवेदी, उमेश शर्मा, सुरेश कुमार, महेश चंद्र आदि ने बताया कि इसका धुआं आंखों में अजीब सी जलन पैदा करता है। कंपनी के यूनिट हेड भरत चौधरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वह मामले की जांच कराकर दोषी कर्मियो के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.