उरई, मार्च 8 -- आटा। नेशनल हाइवे स्थित आटा बस स्टैंड पर शुक्रवार रात के समय खड़े ट्रक में पीछे से स्कूटी घुस गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आटा पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस से घायल को उरई इलाज के लिए भेजा जबकि मृतक के शव को कब्जे में लिया। कालपी थाना क्षेत्र के बरही निवासी गुड्डू 35 वर्ष व तेज बाबू 50 वर्ष शुक्रवार की रात स्कूटी से उरई की ओर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह आटा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित बस स्टैंड पर पहुँचे, तभी किनारे खड़ा ट्रक उन्हें नहीं दिखा जिससे स्कूटी सीधे ट्रक में घुस गई। इससे गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तेज बाबू खून से लथपथ थे। हादसे से हड़कंप मचा तो मौके पर दुकानदारों की सूचना पर आटा पुलिस पहुँच गई। एनएचएआई की एम्बुलेंस से घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.