हापुड़, दिसम्बर 11 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-09 पर स्थित बछलौता अंडरपास के पास हाईवे किनारे खड़े कैंटर में एक कार पीछे से घुस गई। इस हादसे में कार चालक सहित छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान दो वाहनों की भिड़ंत से यातायात थोड़ी देर के लिए प्रभावित हो गया था। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव फुल्डेहरा निवासी संजय सिंह के भाई सोहनवीर सिंह की बारात पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा में गई थी। संजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे उनके भाई राहुल अपने परिवार के मनवीर सिंह, अमरकौर, ज्योति, बीना और प्रवाह के साथ एक कार में सवार होकर बारात से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब कार नेशनल हाईवे-09 पर स्थित बछलौता अंडरपा...