हरिद्वार, दिसम्बर 2 -- श्यामपुर संवाददाता। कांगड़ी मुख्य बाजार में मंगलवार तड़के हाईवे से सटी सैनी स्वीट्स में चोरी की वारदात सामने आई। सुबह जब दुकान मालिक शटर खोलने पहुंचे तो ताले कटे हुए मिले। पीड़ित के अनुसार दुकान में सामना लाने के लिए रखे 50 हजार रुपये नगद सहित करीब 18 हजार की बीड़ी और सिगरेट चोर उड़ा ले गए। दुकान के बगल में पंजाब नेशनल बैंक का बैंक मित्र (मिनी बैंक) केंद्र भी चोरों के निशाने पर रहा। यहां भी ताला काटने का प्रयास किया गया, लेकिन संचालक कमल कश्यप द्वारा शटर पर दो अतिरिक्त ताले लगाए होने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यह क्षेत्र हाईवे से सटा होने के कारण देर रात भी आवाजाही रहती है, इसके बावजूद चोरों ने हिम्मत दिखाते हुए सेंधमारी को अंजाम दिया, जबकि रातभर चेतक कर्मियों और थाना पुलिस की गश्त भी चलत...