बदायूं, जनवरी 30 -- बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल के क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित बदायूं क्रिकेट लीग के अंडर-14 व अंडर 16 सीजन-1 में एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में हाईवे किचन ने ब्लूमिंगडेल बदायूं को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्लूमिंग डेल बदायूं की टीम हाईवे किचन की सटीक गेंदबाजी के आगे टिक न सकी और 19 ओवर में मात्र 87 रन पर सिमट गई। जवाब में, हाईवे किचन ने सधी हुई शुरुआत की और 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 90 रन बनाते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। गेंदबाजों की कसी हुई लाइन-लेंथ और बल्लेबाजों के संयमित खेल ने इस जीत को यादगार बना दिया। इस लीग में शहर की प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी टीमें जैसे बिग डैडी टाइटंस, जीएस हीरो प्रीमिया और रेगालिया लायंस आदि भाग ले रही हैं। खेल प्रेमियों की नज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.