रुडकी, फरवरी 10 -- भगवानपुर क्षेत्र में हाईवे पर बने कट को पार करते सोमवार देर शाम बाइक सवार दो युवकों को डंपर ने चपेट में ले लिया। हादसे में डंपर बाइक को काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम ग्राम सिकरौड़ा निवासी इंतजार और गुलशेर बाइक से हाईवे का कट पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक डंपर बाइक को सड़क पर काफी दूरी तक घसीटता चला गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों लहूलुहान युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उप निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि घायलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.