बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- हाईवा व बाइक में भिड़ंत, दो छात्र घायल शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - बरबीघा एनएच पर रविवार की देर शाम को टाटी नदी पुल पर हाईवा और बाइक में भिड़ंत हो गयी। हादसे में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल बालमुकुंद कुमार और रोहित कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पावापुरी रेफर कर दिया गया। घायलों में रोहित कुमार की हालत काफी नाजुक बतायी जा रही है। दोनों घायल सदर प्रखंड के मुरारपुर गांव के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि दोनों युवक बिहारशरीफ में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं। रक्षा बंधन पर दोनों घर आये थे और रविवार की देर शाम को बाइक से वापस बिहारशरीफ जा रहे थे। इसी दौरान हादसे के शिकार हो गये। हादसे के बाद चालक हाईवा को सड़क पर छोड़कर भाग निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.