भागलपुर, मार्च 25 -- नवगछिया-भागलपुर सीमा पर कदवा ओपी के समीप गुरुथन मध्य विद्यालय के सामने फोरलेन पर अनियंत्रित हाईवा ने सोमवार को दोपहर बाद तीन बजे बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में मनोज शर्मा पिता बिंदेश्वरी शर्मा और विशेखा देवी पति मनोज शर्मा शामिल हैं। दोनों पति-पत्नी मोहनपुर, पूर्णिया के रहनेवाले हैं। वहीं मृतक महिला की पहचान छपरापट्टी पांचू टोला रूपौली, पूर्णिया की हेमा देवी पति स्व. चंदन शर्मा के रूप में हुई है। घायल मनोज और विशेखा की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। घायल के भाई सनोज कुमार ने बताया कि घायल महिला आयुर्वेदिक कंपनी में काम करती हैं। मृतक महिला भी उसी कंपनी में काम करती थीं। एक बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.