बिहारशरीफ, अप्रैल 20 -- हाईवा ने ई रिक्शा में मारी टक्कर, महिला यात्री गंभीर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। तेज रफ्तार हाईवा ने यात्रियों से भरी एक ई रिक्शा में टक्कर मार दी। घटना में एक महिला यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के इंदायपर दुर्गा मंदिर के समीप हुई। टक्कर के कारण ई रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। घायल महिला की पहचान बुधौली मोहल्ला के निवासी रिंकु कुमारी के रूप में की गई है। महिला शहर के इस्लामिया हाई स्कूल के समीप एक मॉल में सफाई का काम करती थी। घटना को अंजाम देकर चालक हाइवा वाहन लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.