औरंगाबाद, जनवरी 9 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भरथौली गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक हाईवा की चपेट में आने से एडीएम उपेंद्र पंडित की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वे दाउदनगर से औरंगाबाद लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी भरथौली नहर के पास पहुंची, विपरीत दिशा से आ रही हाईवा ने गाड़ी को टक्कर मार दी। हालांकि चालक मो. खलील अंसारी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में एडीएम, चालक और अंगरक्षक प्रियम कुमार घायल हो गए। सभी को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। घटना के बाद पुलिस ने हाईवा को कब्जे में ले लिया है, जबकि हाईवा चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.