औरंगाबाद, जनवरी 10 -- औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में रामाबांध बस स्टैंड से आगे शनिवार की शाम एक हाईवा गाड़ी की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मिनी बिगहा निवासी रामकेवल राम के 45 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग घटना स्थल पर जमा हो गए और हंगामा करने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षक जितेंद्र कुमार नवीनगर प्रखंड के माली थाना के कसौटिया गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में अंकोरहा मध्य विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार की शाम विद्यालय से लौटने के दौरान बस स्टैंड के पहले एक हाईवा गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं शिक्षक की लाश भी क्षत वि...