देवघर, फरवरी 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पंदनियां मोड़ के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान भंडारो गांव निवासी गुड्डू मंडल के रूप में हुई है। वहीं घटना में घायल रानू मंडल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में मृतक के फूफा धनराज मंडल ने बताया कि रानू मंडल, गुड्डू को बाइक पर बैठाकर आलू चुनने खेत की ओर ले जा रहा था। उसी दौरान पंदनियां मोड़ के पास तेज रफ्तार हाईवा चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक में धक्का मार दिया। टक्कर के बाद दोनों सड़क से कुछ दूर जा गिरे, वहीं बाइक भी काफी दूर चली गयी। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये। मामले की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को होते ही मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने 108 पर फोन कर तत्काल ...