भागलपुर, दिसम्बर 5 -- गोराडीह संवाददाता गोराडीह थाना क्षेत्र के पिथना बगीचा के पास मुख्य सड़क पर हाईवा ने एक कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर में कार के एक हिस्से का परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतना जोरदार था कि कार के कुछ हिस्सा दूर सड़क पर गिरा। जिससे वहां गुजर रहे कई बाइक सवार व सड़क पर चल रहे लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि दुर्घटना में कार सवार भी सुरक्षित बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि कार भागलपुर की तरफ जा रही थी। तभी सामने से आ रहे एक हाईवा ने टक्कर मार ही। वही कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में लोगों को किसी प्रकार का जानमाल की क्षति नही हुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...