सुपौल, फरवरी 15 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से बाइकसवार युवक की मौत हो गई। घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र की श्रीपुर पंचायत के बांस चौक के समीप एनएच 327 ए पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। मृतक की पहचान श्रीपुर वार्ड 12 निवासी लक्ष्मी सरदार के पुत्र अमलेश सरदार (31) के रूप में हुई है। वह सिमराही से अपनी किराना दुकान का सामान लेकर घर लौट रहा था, इसी बीच यह हादसा हो गया। इधर, घटना के बाद हाईवा चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बेल्ही सड़क दुर्घटना में रामानंद यादव की मौत का अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ था कि शनिवार सुबह बांस चौक पर गलत दिशा से चल रहे तेज रफ्तार हाईवा की ठोकर से एक और जान चली गई। बीते पांच दिनों में श्रीपुर पंचायत से गुजरने वाली एनएच पर यह दूसरी सड़क दुर्घटना है। थाना क्षेत्र ...