समस्तीपुर, जनवरी 30 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा खान चौक के समीप बुधवार की देर रात हाईवा की ठोकर से चार विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों के मुताबिक ठोकर मारने के बाद हाईवे लेकर चालक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने बताया कि चार विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो जाने से रतवारा एवं रामभद्रपुर पंचायत के विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति बाधित है जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विद्युत जेई कुणाल कुमार ने बताया कि हाईवा की ठोकर से विद्युत पोल टूट गई थी जिसे ठीक करा कर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...