भागलपुर, जनवरी 20 -- भागलपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार हाईवा ने धक्का मार दिया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। घटना अकबरनगर थाना क्षेत्र के खेरेहिया हाई स्कूल के समीप रविवार देर रात हुई। टक्कर मारने के बाद हाईवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में ट्रक का उपचालक बुरी तरह घायल हो गया। उसे मायागंज अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर अकबरनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस फरार हाईवा और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...