कोडरमा, फरवरी 2 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित दर्शननाला के समीप सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गया-देवघर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे एक हाईवा ने सीमा पर लगे लोहे के विशाल होर्डिंग को टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में पीछे से आ रही एक एंबुलेंस भी आ गई। इस घटना में एंबुलेंस चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा झारखंड से मिट्टी डंप कर बिहार की ओर अनलोड कर वापस लौट रहा था। वाहन का डाला उठा हुआ था। जैसे ही हाईवा बॉर्डर पर लगे होर्डिंग के नीचे से गुजरा, उठे हुए डाले ने होर्डिंग को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि होर्डिंग का पूरा ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। इसी दौरान हाईवा के ठीक पीछे चल रही एंबुलेंस जो मरीज को लेकर सतगावां ढाब के रास्ते बिहार के महवरा ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.