बांका, मई 12 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बस्ती बजरंगबली मंदिर के समीप रविवार की शाम एक हाईवा की चपेट में आने से अर्जुन मंडल(65 वर्ष) नामक एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर भाग निकला। इधर घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। थोड़ी देर बाद रजौन पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया है। इधर घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वृद्ध सड़क पार कर रहा था, इस दौरान एक हाईवा की चपेट में आ गया। मृतम मजदूर परिवार से जुड़ा था। कुछ वर्ष पूर्व एक मात्र पुत्र चमकलाल मंडल की मौत भी एक दुर्घटना में हो गई थी। मृतक अपने पुत्री व जमाई सहित नाती, नतनी के साथ रहता था। थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.