लातेहार, दिसम्बर 2 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के तुबेद कोल माइंस में चलने वाली हाईवा की चपेट में आने से राजू टाना भगत (30) की मौत हो गई। मृतक बालूमाथ के उलातू निवासी शाहदेव टाना भगत का पुत्र था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुरूम नदी टोला स्थित मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिसके कारण आवागमन घंटों ठप रहा। स्थानीय ग्रामीण रामसहाय टाना भगत, सुका टाना भगत, महेंद्र टाना भगत, रामचंद्र टाना भगत, राम टाना भगत, मनेश्वर टाना भगत ने बताया कि मृतक राजू अपने रिश्तेदार के घर आया था। टहलने के लिए बाहर निकला। इसी दौरान कोल साइडिंग में चलने वाली तेज रफ्तार हाईवा ने उसे धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिय...