चतरा, दिसम्बर 12 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के चतरा डोभी मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह गांव के समीप गुरुवार की देर शाम अज्ञात हाईवा के चपेट में एक मोटरसाइकिल के आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक कुब्बा गांव के कार्तिक ठाकुर का 25 वर्षीय पुत्र साजन कुमार और रमेश पासवान का 26 वर्षीय पुत्र विक्की पासवान है। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। वही दोनों के सर में गंभीर चोट रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल साजन ठाकुर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक अपाची मोटरसाइकिल से सोहाद गॉव से अपने घर कुब्बा लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाईवा ने उनके मोटरसाइकिल को ...