भागलपुर, जनवरी 21 -- घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर गांव के समीप एनएच-80 पर सोमवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन दोस्त बाइक से एकचारी माघी काली मेला देखने गए थे। मेला देखकर लौटने के दौरान यह दुर्घटना घटी। बाइक मृतक स्वयं चला रहा था। मृतक की पहचान घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय निवासी परवली उर्फ पारो मंडल के पुत्र सहेंद्र मंडल (25) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही घोघा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल अन्य दो युवकों की पहचान पक्कीसराय गांव निवासी रवि मंडल के पुत्र सागर कुमार (20) और संतलाल मंडल के पुत्र राजू कुमार (18) के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.