बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- हाईवा और बाइक की टक्कर में किशोरी की मौत हादसे में एक किशोरी और दो युवक हो गये घायल सरमेरा-बरबीघा रोड में रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता । बरबीघा- सरमेरा रोड में रेलवे क्रॉसिंग से 100 मीटर पहले बाइक और हाईवा की टक्कर में 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जबकि, उसकी बहन और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के परनाम गांव निवासी कटिबन पासवान की पुत्री क्रांति कुमारी के रूप में हुई है। उसकी बहन भारती कुमारी घायल हो गयी है। अन्य घायलों में गिरियक थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी रजनीश कुमार व एक अन्य शामिल हैं। घायल क्रांति कुमारी ने बताया कि दोनों बहन जन्मदिन का कपड़ा खरीदने के लिए बरबीघा आयी थीं। बाजार में रजनीश कुमार तथा एक अन्य युवक से मुलाकात हुई। उन दोनों...