गोरखपुर, मार्च 28 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के भटहट कस्बे में वर्षों पुराना लगा हाईमास्ट लैम्प तेज हवा के झोंके से गिर गया। खम्भा एक सफाई कर्मचारी के ऊपर गिर गया। घायलावस्था में उसे मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां उसके रीड की हड्डी में फ़्रैक्चर बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के आराजी चिलबिलवां में तैनात सफाई कर्मचारी घनश्याम निषाद 48 वर्ष दोपहर में ड्यूटी से वापस लौट रहा था। अभी वह भटहट कस्बे में दलाल चौराहे पर पहुंचा था कि तेज हवा के झोंके से हाईमास्ट लैम्प का खम्भा कर्मचारी के शरीर पर गिर गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग घायलावस्था में उसे लेकर सीएचसी भटहट गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गम्भीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिए। डॉक्टरों ने उसके रीड की हड्डी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.