गौरीगंज, फरवरी 11 -- शुकुल बाजार। क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विधायक निधि से लगवाई गई हाईमास्ट लाइटें महज शोपीस बनकर रह गई हैं। कस्बे के रामलीला मैदान, गायत्री नगर चौराहा, कटरा चौराहा, साईं मंदिर, पाण्डेयगंज, पूरे शुक्लन मोड़ समेत दर्जन भर स्थानों पर लगी हाईमास्ट लाइटें कई महीनों से नहीं जल रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे में राहगीरों और दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने लाइटें ठीक करवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...