सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के बेंवा चौराहे पर पुलिस बूथ से सटे लगा हाईमास्ट पिछले दो साल से खराब है। शाम को अंधेरा होते ही पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने से लोगों को आवागमन में असुविधा होती है। राहगीरों ने जिम्मेदारों से हाईमास्ट ठीक कराने की मांग की है। क्षेत्र के गुलजार अहमद, इमामुद्दीन,अफजल, आबिश काजी, संतोष कुमार, अय्यूब अली आदि का कहना है कि बेंवा चौराहे पर पुलिस बूथ से सटे एक बड़ी हाईमास्ट लगी हुई है। जो दो साल से ख़राब है। इन दिनों रात के समय अंधेरा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं अंधेरे की वजह से चौराहे पर बनी अमरगढ़ स्मृति वाटिका भी छिप जाती है। बेंवा चौराहा से व्यवसायिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कारण हर समय लोगों का आवागमन होता है। लोगों ने जिम्मेदारों से हाईमास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.