सोनभद्र, अप्रैल 15 -- सोनभद्र, संवाददाता। विधानसभा घोरावल के ग्राम पंचायत जैत में मंगलवार को विभिन्न कार्यों का घोरावल विधायक डा.अनिल कुमार मौर्य व सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने लोकार्पण किया। जैत ग्राम पंचायत में आंबेडकर प्रतिमा स्थल के समीप मंगलवार को चबूतरा, छतरी, बाउंड्री व हाईमास्ट एवं सलैया स्थित डीहबाबा मंदिर के पास लगे हाई मास्ट का लोकार्पण किया गया। विधायक ने कहा कि गांव का विकास युद्ध स्तर पर होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। इससे विकसित भारत की संकल्प यात्रा पूरी हो पाएगी। कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याण योजनाओं का लाभ जन जन को विना भेदभाव के सबको मिल रहा है। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने का काम करें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.