हल्द्वानी, मई 1 -- हल्द्वानी। ऊर्जा निगम की बिजली कटौती गुरुवार को भी जारी रही। हाईडिल गेट बिजलीघर से सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक और मुखानी, टाउन टू और टाउन थ्री फीडर से सात घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में पॉलीशीट, दो नहरिया, आस्था विहार, खाटू श्याम मंदिर, आदर्श नगर, जमरानी कॉलोनी, दमुवाढूंगा, लाल डांठ रोड क्षेत्र के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि रोस्टर के अनुसार लाइन मेंटेनेंस के लिए सप्लाई बंद रखी गई। काम पूरा होते ही आपूर्ति शुरू कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.