उरई, फरवरी 2 -- कालपी। राष्ट्रीय राजमार्ग की क्रॉसिंग में 33 हजार केवीए की हाईटेशन लाइन की केबल खराब होने से कालपी एवं आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम की अगुवाई में कर्मचारियों ने केबल को ठीक कराया गया। विभागीय लोगों के मुताबिक विद्युत परेषण केंद्र सरसेला से विद्युत सब स्टेशन कालपी में 33 हजार केवीए की हाई टेंशन लाइनों से सप्लाई जोड़ी गई है। कालपी के बाईपास में कर्बला गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग में फाल्ट होने से 33 हजार केवीए कि केबल फाल्ट हो गई। सूचना पाकर उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सचान के निर्देशन में अवर अभियंता सत्य प्रकाश गौतम, टीजीटू अभिषेक ने मौके का जायजा लिया तथा कर्मचारियों के साथ केबिल दुरुस्त करने में जुट गए, शाम तक सप्लाई शुरू हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...