बिजनौर, अप्रैल 18 -- किसी भी जांच कराने के लिए देहात या अन्य कस्बों से जिला अस्पताल या निजी लैबों को दौड़ लगाने की जरूरत अब नहीं रहेगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ की जा रही हैं। 11 ब्लॉकों में से 8 सीएचसी पर ब्लॉक पब्लिक हैल्थ यूनिट तैयार हो भी चुकी है, जबकि शेष पर स्थापना का काम चल रहा है। यहां न सिर्फ 65 तरह की जांच होंगी, बल्कि जांच पूरी होते ही रिपोर्ट घर बैठे आपके पास पहुंचने की सुविधा रहेगी। सीएचसी और ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) के बीच समन्वय और सहयोग से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार दिखाई देने लगा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक फारु़ख अज़ीज के मुताबिक सभी ब्लॉक स्तर सीएचसी पर अत्याधुनिक मशीनों से सुसज्जित लेबोरेटरी तैयार करने के साथ ही एनएचएम के तहत लैब टैक्नीशियन भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.