जमशेदपुर, फरवरी 17 -- मानगो नगर निकाय चुनाव में प्रचार के हाईटेक तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसमें प्रत्याशी अपने पति की फोन डायरेक्टरी को अहम हथियार बनाकर प्रतिद्वंद्वी को हराने का प्रयास कर रही हैं। मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर का सीट महिला आरक्षित है। इनमें से कम ही महिलाएं पहले से राजनीति में सक्रिय थीं और समाज में भी उन्हें कम लोग जानते थे। उनका अधिकतर संपर्क सीमित था। उनके पति की पहचान समाज में अधिक थी। पति स्वयं चुनाव में नहीं खड़े हो पा रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव में उतारा है। ये लोग गाड़ियों पर माइकिंग और जनसंपर्क के माध्यम से प्रचार कर रहे हैं, साथ ही सोशल मीडिया को भी प्रचार का माध्यम बना रहे हैं। इसमें पति के फेसबुक फ्रेंड्स और व्हाट्सएप की डायरेक्टरी में मौजूद नंबरों को जोड़कर प्रचार सामग्री भेजी जा रही है। अलग-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.