शामली, जून 23 -- पांथुपूरा में घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर अलग अलग मौहल्ले एक बालिका व एक बालक बूरी तरह से झुलस गये। जिनको उपचार के लिये अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ग्रामीणो के बुलाने पर भी अधिकारी मौके पर नही पहुॅचें। जिस पर ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुये विद्युत लाइन को हटाने की मांग की है। वही पीडितो की हालात गम्भीर बनी हुई है। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव पांथुपूरा में गांव की आधी से अधिक आबादी के घरो के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। गांव का 14 वर्षीय बालक हिमांशु व 9 वर्षीय बालिका अन्तिम मौहल्ले मे खेल रही थी। उसी दौरान बारिश आई। विद्युत लाइन मे करंट आ गया। जिससे दोनो बालक चपेट मे आ गये और बूरी तरह से झुलस गये। शोर शराब होने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चो को बचाया और अस्पताल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.