फिरोजाबाद, फरवरी 4 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र के काले बाबू की तकिया के समीप हाई टेंशन विद्युत करंट से एक युवक झुलस गया। जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लेकर आए। रामगढ़ क्षेत्र के काले बाबू की तकिया निवासी 25 वर्षीय अफजाल पुत्र बरकत अली बुधवार की दोपहर छत पर कोई कार्य कर रहा था। उसी दौरान वहां से निकल रहे हाइटेंशन तारो से उसका हाथ लग गया। जिससे वह झुलस गया। बेहोश होकर वही गिर पड़ा। उसके गिरने की आवाज सुन कर परिवार के लोग वहा आ गए। उसकी हालत देख परिवार के लोग घबरा गए। चीखपुकार सुनकर वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। परिवार के लोगों की आवाज सुनकर काफी लोग एकत्रित हो गए। वह उसे उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। उसकी हालत देख चिकित्सक ने उसे भर्ती कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...