मेरठ, अप्रैल 27 -- मेरठ। ट्रांसपोर्टनगर में धर्मकांटे पर तौल कराने जा रहा माल से भरा कंटेनर ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और इसमें आग लग गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना के दौरान ट्रांसपोर्टनगर में जाम की स्थिति बन गई। हरियाणा के मेवात नुहू जिले के विठौर गांव निवासी हसरत कंटेनर चालक है। शनिवार दोपहर हसरत सरस्वती लोक निवासी मनोज की ट्रांसपोर्टनगर स्थित कंपनी से माल लेकर मेरठ से हैदराबाद जा रहा था है। कंटेनर में ट्रांसपोर्ट कंपनी से किराने और स्पोर्ट्स के समान सहित सिलेंडर लोड किए गए थे। हसरत बंद बॉडी के कंटेनर को धर्मकांटे पर तौल कराने ले जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन कंटेनर की बॉडी से टच हो गई। चिंगारियां उठी और कंटेनर में आग लग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.