पीलीभीत, मार्च 20 -- हाईटेंशन लाइन पर पाकड़ का पेड़ गिरने से चौथाई शहर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जानकारी होने पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने पेड़ को छंटवाया,तब जाकर विद्युत सप्लाई तीन घंटे बाद सुचारू हो सकी। इस दौरान उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आने के बाद ही उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। बुधवार रात साढ़े आठ बजे 132 केवी रूपपुर कमालू की ओर से आ रही हाईटेंशन लाइन पर ईदगाह रेलवे क्रासिंग के समीप पाकड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा,उस समय आवागमन अधिक नहीं था वर्ना किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था। पेड़ गिरने के बाद शहर के रोडवेज,आवास विकास कॉलोनी,साहूकारा,डोरीलाल,केसरी सिंह,जेपी रोड,चौक बाजार,खकरा,भूरे खां,मोहल्ला मोहम्मद वासिल,डालचंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.