बदायूं, फरवरी 13 -- सालारपुर। हाईटेंशन लाइन से नलकूप की लाइन को ठीक करने गए संविदा कर्मी लाइनमैन हाईटेंशन लाइन की सप्लाई के संपर्क में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गये। झुलसे लाइनमैन को बरेली रेफर कर दिया गया है। लाइनमैन की हालत नाजुक बताई जा रही है। गुरुवार को कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के गांव बरातेगदार बारात घर के पास बिजली घर सिलहरी के बरातेगदार कृषि फीडर के एक निजी नलकूप की हाई टेंशन लाइन ठीक की जा रही थी। इस लाइन पर संविदा कर्मी लाइनमैन संतोष कुमार 38 वर्ष पुत्र महेश पाल निवासी नगला सहेशपुर थाना बिल्सी कार्य कर रहा था जो सिलहरी बिजली घर क्षेत्र के गांव के एक किसान की शिकायत पर निजी नलकूप की हाई टेंशन लाइन को ठीक करने के लिए गया था। जहां बरातेगदार कृषि फीडर का बिजली घर सिलहरी से शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन के जोड़ा पुल पर चढ़ा और एक ही जो...