मथुरा, मार्च 29 -- गांव माना गढ़ी में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन टूटने से दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। फसल जलने से किसान की पूरी साल की मेहनत पर पानी फिर गया है। उसके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। किसान ने जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है। बताया गया कि खाजपुर रोड पर खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन शुक्रवार सुबह हवा से आपस में भिड़ गयीऔर चिंगारी के साथ टूटकर गेहूं की खड़ी फसल पर गिर गयी। देखते ही देखते फसल में आग लग गई। आग लगती देख खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। सूचना देने के 1 घंटा बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। तब तक किसान जीतू सिंह की दो बीघा फसल जल चुकी थी। किसान जीतू सिंह ने बताया कि उन्होंने नौ बीघा खेत में गेहूं की फसल की थी, मगर बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.