औरैया, जनवरी 19 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के रायल सिटी गार्डन के पास सोमवार की सुबह ग्यारह हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन टूटकर मकान पर जा गिरी। तार गिरते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर खड़ी स्कूटी में स्पार्किंग हुई और आग लग गई, जिससे स्कूटी जलकर खाक हो गई। मोहल्ला समरथपुर निवासी रविन्द्र पाठक की स्कूटी के जलने के दौरान उनके घर की छत पर बैठी पुत्री छाया डरकर नीचे कूद गई जिससे उसे काफी चोटें आईं। आसपास के लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, कुछ ने छत से छलांग लगाई। घटना के कारण कुछ घरों में लगे उपकरण भी फ्यूज हो गए। घटना के बाद लोगों ने उपकेन्द्र पर सूचना देकर लाइन कटवाया। आक्रोशित मोहल्लेवासी सड़क जाम करने का प्रयास करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंचे सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। म...