गोरखपुर, जनवरी 11 -- गोरखपुर। बिजली निगम ने मकर संक्रांति पर्व को लेकर लोगों को हाईटेंशन तार से सतर्क रहने और हाईटेंशन तार के करीब पतंग न उड़ाने की अपील की है। दरअसल पतंगबाजी में कई बार मांझा और डोर तार में उलझ जाता है जो शीत और पानी के संपर्क में आते ही फाल्ट की वजह बन जाता है। वहीं उलझे पतंग को उतारने के लिए बच्चे टावर पर चढ़ने का प्रयास करते हैं जो खतरनाक है। विद्युत पारेषण के अधीक्षण अभियंता डीपी जोशी ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने के दौरान लोग तार में फंसे हुए पतंग को छुड़ाने के लिए खींचने लगते हैं और लाइन ट्रिप हो जाती है। इससे जान माल की क्षति भी हो सकती है। इससे सावधान रहने की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...